PM मोदी से पहले ही कांग्रेसी पार्षद ने कर दिया पुल का लोकार्पण, तमाशा देखती रह गई सूरत भाजपा

Gujarat News, सूरत। गुजरात में सूरत जिले में अमरोली के जिस ब्रिज का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जनवरी को आने वाले थे, उसे कांग्रेसी पार्षद ने भाजपा से पहले ही जनता को सौंपने का एलान कर दिया। कांग्रेसी पार्षद द्वारा जब ऐसा किया गया तो सूरत में भाजपा नेता देखते रह गए। असल में यहां मानसरोवर ब्रिज का लोकार्पण भाजपा प्रधानमंत्री के हाथों कराने वाली थी। मगर, आज सुबह ही कांग्रेसी पार्षद ने ब्रिज का लोकार्पण कर दिया।

The Congress partys councilor inaugurated the bridge.

कांग्रेस के पार्षददिनेश काछडीया के अनुसार, सूरत नगर निगम के अधिकारी एवं प्रशासन को बार-बार कहा गया था कि ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है अत: इसे तत्काल जनता को समर्पित करना चाहिए, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। बकौल काछडीया, ''डेढ़ महीने पहले ब्रिज का काम पूर्ण हो चुका था। 74.76 लाख रुपये की लागत से बने इस ब्रिज को लोगों को सौंपा दिया जाना चाहिए था, मगर भाजपा प्रधानमंत्री के हाथों ही इसे लोकार्पित कराना चाह रही थी। अब हमने सूरतवासियों को यह ब्रिज भेंट किया है।

The Congress partys councilor inaugurated the bridge.

बता दें कि, आज सुबह सात बजे ब्रिज का लोकार्पण किया गया। कांग्रेस की ओर से ब्रिज का लोकार्पण कर दिया गया तो सूरत भाजपा के लोग तमाशा देखते ही रह गए। भाजपा का कोई भी पार्षद या ओहदेदार स्थल पर दिखाई नहीं दिया। जबकि, लोगों ने ब्रिज का लोकार्पण होते ही ब्रिज से गाड़ियां दौड़ानी शुरू कर दीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+