सपना चौधरी पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोप, इवेंट ऑर्गेनाइजर बोला- शो बुक करके कैंसिल कर दिया
सूरत। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और उनकी टीम पर गुजरात में धोखाधड़ी किए जाने के आरोप लगे हैं। यहां सूरत के सिटीलाइट क्षेत्र के रत्ना अपार्टमेंट निवासी और इवेंट ऑर्गेनाइजर राजेश चिरंजीलाल जैन ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत में सपना चौधरी, उनके पर्सनल आसिस्टेंट एवं 2 कलाकारों समेत 6 जनों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया। शिकायत में कहा गया कि सपना चौधरी ने शो बुक करने के बाद कैंसिल कर दिया, जिससे इस शो के आयोजक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। इसे लेकर रत्ना अपार्टमेंट निवासी और इवेंट ऑर्गेनाइजर राजेश चिरंजीलाल जैन ने सूरत सिटी के पुलिस कमिश्नर को अर्जी दी।

सूरत में होना था सपना चौधरी का कार्यक्रम
इवेंट ऑर्गेनाइजर राजेश चिरंजीलाल जैन के मुताबिक, विगत 29 सितम्बर को उन्होंने सूरत के सरणासा डोम में सपना चौधरी के एक शो का आयोजन किया था। इसके लिए उन्होंने सपना चौधरी के पर्सनल असिस्टेंट पवन चावला से बात की। जिसमें 29 सितम्बर को शो के आयोजन को लेकर रु. 6.50 लाख में डील तय हुई। सपना के अलावा इस शो में गायक मोहद दानिश और कनिका चौधरी भी शिरकत करने वाली थीं।

'कहा कि नोएडा का शो बुक कर लिया है'
पवन चावला के कहने पर राजेश जैन ने एडवांस देकर शो बुक कर लिया और बाकी का पैमेंट शर्तो के तहत चुकाना था। शो के लिए राजेश जैन ने सरसाणा का एसी डोम, म्युजिक सिस्टम कालाकारों के रुकने के लिए होटल भी आदि बुक कर लिया। लेकिन 11 सितम्बर को पवन चावला का फोन आया और उसने यह शो करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि नोएडा की एक पार्टी ने दस लाख रुपए में 29 सितम्बर को सपना चौधरी का शो बुक किया है। इसलिए हम सूरत के शो को रद्द कर रहे हैं।

इन लोगों के खिलाफ की शिकायत
शो के रद्द होने से लाखों रुपए के नुकसान होने का आरोप लगाते हुए अब राजेश जैन ने पुलिस से गुहार लगाई है। उन्होंने सपना चौधरी, पर्सनल आसिस्टंट पवन चावला, गायक मोहद दानिश और कनीका चौधरी समेत छह जनों के खिलाफ धोखाधड़ी की अर्जी दी। कहा कि सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाए।''

'तेरी आंख्यां का यो काजल' पर झूमीं सपना
इसी बीच सपना चौधरी का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस नए डांस वीडियो में यह हरियाणवी डांसर 'तेरा आंख्या का यो काजल' पर झूम रही है। इसके बाद नागिन डांस वाली धुन बजती है तो सपना नागिन की तरह नाचने लगती है। कुछ इसी के डांस के वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर देखे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications