कॉमेडियन कुणाल कामरा ने समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक ट्वीट किया, सूरत में दर्ज हुआ केस
सूरत। स्टैण्ड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा आए रोज कुछ न कुछ ऐसे पोस्ट करते रहते हैं, जिन पर विवाद होता है। अब गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी है। यह शिकायत कुणाल कामरा के विवादित ट्वीट को लेकर थी। वामपंथी विचारधारा से जुड़े कुणाल ने दरअसल, 3 अगस्त के दिन सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को लेकर विशेष समुदाय पर ट्वीट किया। जिससे कई लोग आहत हो गए।

सूरत में कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत
सूरत में शिकायतकर्ता अकरम शाह का कहना है कि कुणाल ने हमारे समुदाय का अपमान किया है। कुणाल ने ट्विटर पर मुस्लिमों के खिलाफ दुष्प्रचार कर उन्हें कोरोना वायरस फैलाने वाला बताया है। इसके लिए कुणाल को दण्डित किया जाए। अकरम शाह ने इस संबंध में कुणाल के खिलाफ कंप्लेंट को ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर फीड कराया। जिसमें कुणाल के ट्वीटर हैंडल का स्क्रीन शॉट भी लगाया गया है।

आज एक और विवादित ट्वीट किया
कुणाल कामरा के खिलाफ गुजरात में एफआईआर हो गई। मगर, वह बिना कोई ध्यान दिए लगातार पोस्ट करते रहे। आज उन्होंने फिर एक ट्वीट किया। जिसमें कहा- 'कश्मीरियों के पास इंटरनेट होता तो आज लोकतंत्र की हत्या लाइव देखते।''












Click it and Unblock the Notifications