गुजरात: कोविड-19 हॉस्पिटल का सीएमओ हॉस्टल में युवती के साथ पकड़ा गया, हुआ बर्खास्त

सूरत। गुजरात में सूरत स्थित न्यू सिविल अस्पताल के कोविड-19 हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) एक युवती के साथ इन्टर्न डॉक्टर के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देखे गए थे। इस मामले में अब उन पर कार्रवाई हुई है। उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, घटना दो-तीन दिन पहले की है। दरअसल, कोविड-19 हॉस्पिटल में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों के लिए एसवीएनआइटी हॉस्टल में रहने की व्यवस्था की गई हैं। इसी हॉस्टल में सीएमओ किसी एक लड़की संग पकड़े गए।

SVNIT Hostel surat, covid hospital

कोविड हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से बताया गया कि, अब एसवीएनआइटी हॉस्टल में रहने वाले चिकित्सकों की जिम्मेदारी एनाटोमी विभाग के डॉ. विपुल पटेल को सौंपी गई है। वहीं, पहले सीएमओ के युवती संग पकड़े जाने की घटना के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि, सीएमओ ने उस युवती को मंगेतर बताते हुए घटना पर पर्दा डालने का प्रयास किया था। उनसे जब युवती के संबंध में पूछताछ की गई, तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके उपरांत, न्यू सिविल अस्पताल की अधीक्षक डॉ. रागिनी वर्मा ने सख्ती दिखाते हुए शनिवार को कड़ा फैसला लिया। उन्होंने युवती के साथ पकड़े गए सीएमओ को नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला किया।

SVNIT Hostel surat, covid hospital

बर्खास्त किए गए सीएमओ के संबंध में मीडिया को बताया गया कि, आरोपी को एनाटोमी विभाग के चिकित्सक ने एसवीएनआइटी हॉस्टल में इन्टर्न डॉक्टर के कमरे की जांच में रंगे हाथ पकड़ा था। दो-तीन दिन पहले एक कमरे में कुछ गलत होने की जानकारी मिलने पर वे जांच के लिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+