गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया पर भाजपा की MLA ने ठोका 5 करोड़ का मुकदमा

Gujarat News, सूरत। गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया (Arjun Modhwadia) की मुश्किलें एक भाजपा विधायक ने बढ़ा दी हैं। सूरत लिंबायत विधानसभा की भाजपा विधायक संगीत पाटील ने उन पर 5 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा मानहानि से जुड़ा है। मोढवाडिया ने संगीता पर फर्जी तरीके से डिग्री लेने का आरोप लगाया था।

संगीता पाटिल पर लगाए थे ऐसे आरोप, हुआ मुकदमा

संगीता पाटिल पर लगाए थे ऐसे आरोप, हुआ मुकदमा

संगीता ने महाराष्ट्र में स्नातक की परीक्षा दी थी। जब मोढवाडिया ने कहा कि उन्होंने गलत तरीके से परीक्षा दी थी, तो इस सिलसिले में जांच की गई। इस जांच में पाया गया कि विधायक संगीता पाटिल ने किसी भी प्रकार की अनियमितता या गैरकानूनी तरीके का उपयोग नहीं किया था। जांच पूर्ण होने पर संगीता ने सारे मामले को लेकर कई ट्विट भी किए। जिसके बाद अब अर्जुन मोढवाडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया।

25 फरवरी को सूरत कोर्ट में जाना पड़ेगा

25 फरवरी को सूरत कोर्ट में जाना पड़ेगा

अब इस मामले में मोढवाडिया को 25 फरवरी को सूरत कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। बता दें कि मोढवाडिया ने संगीता पर ‘FAKE IS USP OF BJP...' ट्वीट के जरिए सवाल उठाए थे। यह ट्वीट गुजरातभर में चर्चा में आ गया था।

गुजरात कांग्रेस के चीफ रह चुके हैं मोढवाडिया

गुजरात कांग्रेस के चीफ रह चुके हैं मोढवाडिया

अर्जुन मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और गुजरात विधानसभा के पूर्व विपक्षी नेता रह चुके हैं। वे गुजरात के सरहदी क्षेत्र पोरबंदर से विधायक चुने गए थे। हालांकि, विगत विधानसभा चुनावों में उन्हें भाजपा के प्रत्याशी बाबूभाई बोखारीया के हाथों परजित होना पड़ा। पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के मुकाबले में मोढवाडिया को बोखारिया से 17146 मत कम मिले थे।

कांग्रेस पार्टी में अब भी अहम, लेकिन..

कांग्रेस पार्टी में अब भी अहम, लेकिन..

हाल ही मोढवाडिया ने गुजरात कांग्रेस के संगठन को लेकर असंतोष जताया था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मीटिंग में गर्मागर्म भी हुई। हालांकि, राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+