सूरत में 40 दिन बाद कोरोना से 1 मरीज की जान गई, सिविल हॉस्पिटल में करवा रहा था इलाज

सूरत। गुजरात के सूरत जिले में 40 दिन बाद कोरोना से 1 मौत दर्ज की गई। इसके अलावा एक दिन में एक नया कोरोना मरीज भी मिला। वहीं, सक्रिय मरीजों की तादाद 57 बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सूरत में कोरोना की दूसरी लहर समाप्त हो चुकी है। हालांकि महामारी का संकट पूरी तरह टला नहीं है। बीते रोज यहां जिस शख्स की जान कोरोना से गई, वो सिविल हॉस्पिटल में भर्ती था। इस मरीज से पहले 17 जुलाई को भी एक मौत दर्ज की गई थी।

After 40 days in Surat, 1 covid patient lost life, he was taking treatment in civil hospital

58 वर्षीय वह मरीज ओलपाड का रहने वाला था। डॉक्टरों के मुताबिक, वह कोरोनावायरस से बहुत जूझा। उसके अलावा कई लोग अभी भी उपचार ले रहे हैं। सिविल और स्मीमेर अस्पताल में दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते रोज ही सूरत में दो लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। विभाग का दावा है कि, अब तक 1,41,416 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, यहां ब्लैक फंगस का एक और मामला सामने आया है। वहीं, राहत की बात यह रही है कि पिछले 24 घंटे में सूरत में केवल एक केस सामने आया। ग्रामीण में कोई केस नहीं दर्ज किया गया। इस जिले में कुल कोरोना केसों की संख्या 1,43,588 पर पहुंच गई है, जबकि कोरोना से मौतों का आंकड़ा 2115 बताया जा रहा है।

After 40 days in Surat, 1 covid patient lost life, he was taking treatment in civil hospital

इधर, राज्य सरकार का बड़ा दावा
सूरत समेत पूरे गुजरात में कोरोना के कुल केसेस की बात की जाए तो यह संख्या 8,25,376 पहुंच गई है। जिनमें से 155 सक्रिय केस हैं। राज्य सरकार का दावा है कि, बीते रोज गुजरात में 5,13,874 लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसी के साथ अब तक लोगों को कुल 4,50,91,411 डोज दिए जा चुके हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मु​ताबिक, अब तक देश में कोरोना टीके की 62.17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। बीते रोज देश में एक दिन में सर्वाधिक 1 करोड़ डोज लगी, इसी के साथ यह आंकड़ा 62 करोड़ के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, यह एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण है। इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'रिकॉर्ड टीकाकरण...1 करोड़ का आंकड़ा पार करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जिलावार कोरोना के मामले
2,38,092 अहमदाबाद
1,43,543 सूरत
77,981 वडोदरा
57,931 राजकोट
34,955 जामनगर
24,414 मेहसाणा
21,423 भावनगर
20,745 गांधीनगर
20,478 जूनागढ़
13,631 बनासकांठा
12,594 कच्छ
11,770 पंचमहल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+