13 साल का नाबालिग घर में फंदे पर लटका मिला, पोस्टमॉर्टम में कुकर्म की पुष्टि, परिजन मुकरे

सूरत। गुजरात में सूरत के अमराेली में 13 साल के एक नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि उस नाबालिग के साथ 24 घंटे पहले कुकर्म हुआ था। जिससे आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। बहरहाल, आगे की जांच जारी है। हैरत की बात यह भी है कि, इस पूरे मामले में उसका परिवार बहुत कुछ छिपा रहा है।

A 13 year old Minor killed himself, shocking Reveal came out from Post mortem Report

पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि उक्त बच्चे के साथ कुकर्म किया गया था। वह भरथाणा इलाके में रहता था। जब परिजनों को पता चला कि, बेटा घर में लटका हुआ है तो वे सन्न रह गए थे। वे उसे उतारकर स्मीमेर अस्पताल में इलाज करवाने ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि, इन ​दिनों वह पढ़ाई नहीं कर रहा था, इसलिए उसे थप्पड़ मारा था। जिसके बाद गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया।

परिजनों ने इस मामले में केस दर्ज कराने से भी इनकार कर ​दिया। वहीं, पुलिस ने खुद कुकर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना कि उक्त नाबालिग के साथ कई बार कुकर्म किया गया। नाबालिग ने एक महीने में दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+