बिजनेसमैन की बीवी 3 साल की बेटी को गोद में लेकर 5वीं मंजिल से कूद गई, नीचे गिरते ही दोनों की मौत
सूरत। गुजरात में सूरत में फिर एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। इस बार यहां पूणा पुलिस थाने से आधा किलोमीटर दूर मगोब में स्थित रुद्रमणि अपार्टमेंट में रहने वाले कारखाना मालिक की पत्नी ने छत से छलांग लगा दी। वह 3 साल की बेटी को अपनी गोद में लेकर कूद पड़ी। नीचे गिरते ही दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू करते हुए बताया कि, मृतका का नाम कोमल था। जबकि, उसके पति का नाम आशीष देवेंद्र सोमानी है। कोमल की आशीष देवेंद्र सोमानी से पांच साल पहले शादी हुई थी। आशीष का साड़ी पैकिंग के बॉक्स बनाने का कारखाना है। कोमल से आशीष को मिस्टी नाम की बेटी हुई थी।
बताया जा रहा है कि, परिवार से अलग रहने के लिए कोमल ने पति आशीष के साथ दूसरा मकान देखा था। यहां उनमें आपस में ही झगड़ा हुआ। उसके बाद कोमल ने मरने की सोची और नीचे कूद गई। पुलिस का कहना है कि, मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सूरत स्थित स्मीमेर अस्पताल एवं पूणा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मगोब के पास सीएनजी पंप के पीछे रुद्रमणि अपार्टमेंट में आशीष अपने माता-पिता, पत्नी कोमल (30) बेटी मिस्टी (3) और भाई-भाभी के साथ रहता था। कोमल ने कहा था कि, अब वह कुनबे से अलग रहेगी। जिसके बाद से आशीष कोमल के साथ अलग रहने लगा था।वहीं, दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications