36 साल पहले गुजरात में पड़ोसी को मारकर भागा था, उम्रकैद हुई तो हुआ फरार, 28 साल बाद राजस्थान से पकड़ा गया

सूरत। गुजरात में सूरत के उधना इलाके में एक शख्स वर्ष 1984 में अपने पड़ोसी को मारकर भाग ​गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ केस चला।सेशंस कोर्ट ने 10 सितंबर 1984 को उसे ताउम्र जेल की सजा सुनाई। जहां से उसे वडोदरा के सेंट्रल जेल भेजा गया था। मगर, कुछ ही सालों बाद 1992 में वह भाग निकला। उसके बाद 19 साल तक दुबई, द. अफ्रीका और सऊदी अरब में नौकरी की।

अब करीब 28 साल बाद पुलिस ने उसे दुबारा राजस्थान के झुंझुनूं से गिरफ्तार किया है। संवाददाता ने बताया कि, हत्यारोपी का नाम अनवर हुसैन मोहम्मद यासीन है। शुक्रवार को उसे राजस्थान के झुंझुनूं से गिरफ्तार कर आज सूरत लाया गया था। वह 28 साल पहले अपनी मां के इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल पर बाहर आया था। फिर, 3 जुलाई 1992 को उसे जेल में हाजिर होना था, पर वह फरार हो गया। पुलिस तब से उसे खोज रही थी।

28 Years Later, a Accused Of Murder arrested from jhunjhunu rajasthan

उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस वर्ष 2017 से वर्क आउट कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर झुंझनू के काजीवाड़ा वार्ड नं-30 से गिरफ्तार किया है। अब वह 57 साल का हो चुका है। उसे 1992 में ही आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी। उसने अपने पड़ोसी उस्मान कुरैशी की आपसी रंजिश में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उम्रकैद होने पर जब वह फरार हुआ तो पासपोर्ट बनवा लिया।

उसके बाद साउथ अफ्रीका, दुबई और सउदी अरब में 19 साल तक नौकरी की। साढ़े तीन साल साउथ अफ्रीका में रहने के बाद भारत वापस आ गया था। इसके बाद दुबई चला गया और वहां 4 साल रहा। इसके बाद सउदी अरब में 11 साल रहा। 8 साल पहले वह फिर अपने गांव वापस आया और वहां सबको सजा पूरी होने की बात करके झुंझुनूं में मजदूरी करने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+