थाईलैंड की लड़की सूरत के स्पा में करती थी काम, अब रूम पर उसकी जली हुई लाश मिली
सूरत। थाईलैंड की एक लड़की गुजरात में सूरत जिले के मगदल्ला गांव के मकान से अधजली अवस्था में मृत पाई गई। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, वो यहां एक स्पा में काम करती थी। कोरोना महामारी के चलते बाकी लड़कियां तो अपने घर चली गई थीं, किंतु वो यहीं अकेले रह रही थी।

सूरत पुलिस का कहना है कि, उस लड़की की पहचान वनिता भुसान (27) के रूप में हुई है। जहां वह रह रही थी, उसी घर में उसकी जली हुई लाश मिली है। कमरे का गेट बाहर से बंद था। उसकी इसलिए हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। और, एक खास बात कि, वो यहां किराए से रहती थी। लॉकडाउन से पहले स्पा में काम करने वाली कई लड़कियां उसके पास रहा करती थीं। मगर, वनिता इन दिनों यहां अकेली रह रही थी।

संवाददाता के अनुसार, सूरत के जिस क्षेत्र में यह घटना सामने आई है, वो क्वारंटाइन जोन में स्थित है। कमरे की जांच-पड़ताल करने पहुंची पुलिस की भीड़ लग गई है। पुलिस उस लड़की के परिवार का भी पता लगा रही है। कई गांववालों ने बताया कि यहीं स्पा में काम करने वाली कई लड़कियां रहती थीं, क्योंकि यह गांव शहर के नजदीक है।
पुलिस के मुताबिक, थाईलैंड की रहने वाली वो लड़की एक-डेढ़ साल पहले ही सूरत आई थी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications