PM मोदी के सूट को 4.31 करोड़ में खरीदने वाली कंपनी के साथ हो गई 1 करोड़ की धोखाधड़ी

Gujarat news in hindi , सूरत। गुजरात में सूरत के कतारगाम इलाके में धर्मानंदन डायमंड कंपनी के साथ एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपिंयों की पहचान आकाश-गंगा सोसायटी में रहने वाले हिम्मत कोशिया और विजय कोशिया के तौर पर हुई। इन लोगों द्वारा वडोदरा नंदी डोशी की वाडी में अक्षर बिल्डिंग में श्यामानतक डायमंड के नाम से हीरों का बिजनेस किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से दोनों ने सूरत के कतारगाम स्थित धर्मनंदन डायमंड कंपनी के संचालक से व्यापारिक संबंध बनाए।

1 crore rupees Fraud with the diamond company, who buy PM Modis suit

उन्होंने पहले डायमंड खरीदकर धर्मनंदन डायमंड का भरोसा हासिल किया। बाद में 20 दिसंबर 2018 को उन्होंने धर्मनंदन कंपनी से 1,00,45,055 रुपये के हीरे कर्जे पर लिए। तब उन्होंने 120 दिन में भुगतान करने का वादा किया था। हालांकि, समय-सीमा समाप्त होने के बाद घर्मनंदन द्वारा हीरों के एवज में जब रकम का तगादा किया जाने लगा तो दोनों ने अपने फोन बंद कर लिए। अंत में धर्मनंदन डायमंड कंपनी के मैनेजर कमलेश केवडीया ने कतारगाम पुलिस थानें में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की यात्रा के दौरान पहने गए सूट की नीलामी की थी। सूरत के धर्मनंदन डायमंड ग्रुप के लालजीभाई पटेल ने 4.31 करोड़ की बोली लगाकर यह सूट खरीदा था। सूट के मोनोग्राम में नरेन्द्र दामोदर दास मोदी लिखा गया था। मोदी के सूट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+