सुल्तानपुर में उड़ी आचार संहिता की धज्जियां, वोट डालते हुए खींची फोटो, बनाया वीडियो

सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए छठे चरण के मतदान के दौरान यूपी के सुल्तानपुर में आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें और दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। ये सभी तस्वीरें और वीडियो पोलिंग बूथ के अंदर उस स्थान की हैं, जहां मल्टीमीडिया मोबाइल ले जाना पूरी तरह से वर्जित है। बावजूद इसके कई पोलिंग स्टेशनों पर मोबाइल भी पहुंचा और फोटो भी खिंची, वीडियो भी बना और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

violation of model code of conduct during sixth phase of polling

अधिकारियों को नहीं लगी खबर

आयोग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक किसी को खबर भी नहीं हुई। यही नहीं सुरक्षा की दृष्टि से लगे जवान व राजनीतिक पार्टियों के पोलिंग एजेंट भी इससे अनीभिज्ञ रहे। ऐसे में बड़ी आसानी के साथ वोट डालने आए लोगों ने आयोग के फरमान को धता बताकर वोट डालते की फोटो वीडियो मोबाइल से खींच डाली और बाकायदा ये फोटो अब फेसबुक पर देखने को मिल रही है।

violation of model code of conduct during sixth phase of polling

सपा नेता ने पोस्ट की तस्वीर

एक तस्वीर तो वीवीपैट के साथ सपा नेता हाजी सलाहुद्दीन ने पोस्ट की है, तो दूसरी तारिक दानिश नाम के वोटर ने। उसने भी गठबंधन प्रत्याशी को वोट करते हुए अपनी तस्वीर वायरल की। एक अन्य तस्वीर इसौली विधानसभा के पारा बाजार आदमपुर से गठबंधन प्रत्याशी को वोट देने की वायरल हुई। इसके अलावा इरफान और खुर्रम ने वीडियो पोस्ट किए। एक वीडियो में कांग्रेस तो दूसरे में गठबंधन को वोट डालते देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+