UP News: बारात में डांस करने को लेकर मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक की मौत, कई घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में शादी में बारात के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच डांस के दौरान मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे चले और चाकू बाजी भी हुई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लिया और पिता को हिरासत में लेकर पुलिस थाने जा रही थी इस दौरान रास्ते में आरोपी के पिता की भी मौत हो गई। डीजे में डांस के दौरान हुई मारपीट के चलते दो लोगों की मौत होने पर इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

up-fighting-over-dancing-in-marriage-procession-fierce-fighting-with-sticks

यह पूरी घटना सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के कोटिया मोहल्ले में श्यामलाल निषाद की बेटी की शादी जौनपुर में तय हुई थी और शुक्रवार को धूमधाम से बारात आई। बरात आने के बाद द्वार पूजा लगाने के लिए बाराती डीजे पर डांस करते हुए आ रहे थे, इसी बीच रास्ते में बाराती और गांव के लोगों में डांस करने को लेकर कहा सुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि कहां सनी होने के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए और मारपीट में लाठी डंडे चलने के साथ ही चाकू बाजी भी हुई। चाकू लगने से 17 वर्षीय सूरज निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक सूरज के पिता द्वारा बारात से आए लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चंदन, अमन और राहुल को गिरफ्तार कर लिया तथा चौथे आरोपी विपिन की तलाश की जा रही थी। बताया जा रहा है कि विपिन गिरफ्तार नहीं हुआ ऐसे में पुलिस ने उसके पिता राम जी निषाद और परिवार के रहने वाले हुआ निषाद को पूछताछ के लिए उठा लिया। रास्ते में थाने जाने से पहले ही राम जी निषाद की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक के चलते राम जी निषाद की मौत हुई है, वही ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस की पिटाई के चलते राम जी की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+