सुल्तानपुर: घर की दीवार गिरने से बच्ची समेत दो की मौत, चार घायल

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बुधवार की रात कुदरत का कहर देखने को मिला। बारिश के बाद कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस हादसे में घर में सो रही एक वृद्धा और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार की चार अन्य लड़कियां घायल हो गई। फिलहाल घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

two death due to wall collapse four injured

मामला सुल्तानपुर के बल्दीराय थानाक्षेत्र के दरियांव लाल गांव का है। यहां इसी गांव की रहने वाले राम आनंद गुप्ता की चाची सीतापती (70) व छोटे लाल गुप्ता की 5 बच्चियों के साथ सो रही थी। बीती रात अचानक उस कमरे की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। जिससे सीतापती समेत सभी लड़कियां मलबे में दब गई। आवाज सुनकार आस पास के लोग एकत्रित हुये और मलबा हटाया गया। तब तक सीतापती और 8 वर्षीय बच्ची श्रेयांशी की मौत हो चुकी थी। वही गंभीर रूप से घायल शुभांगी, शालू, शिवानी और मांसी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, घटना की जानकारी होते ही डीएम सी इंदुमति ने मौके पर प्रशासनिक अमला रवाना कर दिया। संवेदनशील मामले में डीएम के निर्देश पर जिला अस्पताल में उपजिलाधिकारी प्रिया सिंह, क्षेत्राधिकारी लाल चन्द्र चौधरी, तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी, नायब तहसीलदार अमर नाथ पाल, थानाध्यक्ष आकाश पवार दल बल के साथ पहुंचे। घायलों को संभव मदद का आश्वासन दिया और परिजनों से जानकारी प्राप्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+