भाजपा नेता को हत्यारे ने जेल के अंदर से किया फोन, मांगी रंगदारी और दी मार डालने की धमकी
Uttar Pradesh News (सुल्तानपुर। उत्तरप्रदेश में सुल्तानपुर की जेल से अपराधी द्वारा भाजपा नेता को फोन कर धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता आनंद मिश्रा का कहना है कि लूटपाट और हत्या के आरोपी कैदी ने उनसे रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मार डालने की बातें कहीं।

मामला कादीपुर तहसील का है। यहां आनंद मिश्रा भाजपा महा सम्पर्क अभियान के जिला संयोजक हैं। आनंद
नारायण गैस सर्विस के मालिक भी हैं। उनका कहना है कि बीते 16 दिसंबर को उन्हें फोन आया। फोन पर जो आदमी बोला उसने अपना नाम रिशू सिंह कादीपुर बताया और कहा कि अब तो बिना किसी मुश्किल के बिजनेस अच्छा चल रहा है। मुलाकाती नहीं भेजते, न ही मिलते हो। कल भिजवाइये।''

आनंद ने आगे बताया कि मैं फोन सुनता रहा। फिर काट दिया तो रिशू ने कहा कि दुबारा कॉल आयेगी। मगर दुबारा कॉल नही आई। दूसरे दिन जब ऑफिस में चर्चा हुई तो स्टाफ ने बताया कि उनके पास भी उक्त नम्बर से फोन आया था। लेकिन क्या बात हुई उन लोगों ने नहीं बताया। बहरहाल, आनंद ने कोतवाली कादीपुर में तहरीर देकर जान-माल सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कुख्यात रहा है रिशू
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के लोगों के अनुसार, पकंज सिंह और रिशू सिंह दोनों दोस्त थे। लूट, हत्या, रंगदारी जैसी तमाम वारदातों में दोनों के नाम आते थे। पुलिस ने रिशू को जिला कारागार में कैद किया। जहां से भी उसकी गतिविधियां सामने आती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications