मेनका गांधी से मिले सपा विधायक, जीत की बधाई देते हुए कहा- अब होगा समुचित विकास

Recommended Video

    मेनका गांधी से मिले सपा विधायक, जीत की दिया बधाई देते हुए कहा- अब होगा समुचित विकास

    सुल्तानपुर। सपा विधायक अबरार अहमद और सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी का चुनाव बाद फिर एक साथ दिखने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो के वायरल होते ही जहां सियासी हलकों में चर्चाएं हो रही हैं वहीं मेनका और विधायक के विरोधी खेमे की बेचैनी बढ़ गई है। बता दें कि चुनाव में बीएसपी से गठबंधन प्रत्याशी से जहां मेनका गांधी का छत्तीस का आंकड़ा था वहीं विधायक ने भी उनके विरुद्ध बगावती सुर अपनाया था जो आज तक बरकार है।

    sp mla Abrar Ahmed congratulates bjp mp maneka gandhi

    तीन दिन के सुल्तानपुर दौरे पर हैं मेनका गांधी

    गौरतलब हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जिले की सांसद मेनका गांधी आज से अपने संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वो यहां इसौली विधान सभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों का दौरा कर रही हैं। इस बीच मेनका गांधी का काफिला इसौली गांव व आसपास के क्षेत्र का दौरा करते हुए जब इस्लामगंज बाजार पहुंचा तो यहां भी उनका मंच सजा था। जहां मंच से उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए जीत के लिए धन्यवाद दिया।

    सपा विधायक ने कहा अब क्षेत्र का समुचित विकास होगा

    मेनका गांधी कार्यक्रम खत्म करके जब चलने लगीं तो इसौली से सपा विधायक अबरार अहमद से उनकी मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए फिर कुशलक्षेम हुआ। इसके बाद विधायक ने साथ मिलकर विकास कार्य को बढ़ाने की बात कही। विधायक अबरार अहमद ने मेनका को जीत की बधाई देते हुए कहा कि अब क्षेत्र का होगा समुचित विकास।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+