बेटे के साथ मिलकर दामाद ने अपने ससुर को नींद में मार डाला, पैसे देने से किया था इनकार

Sultanpur news, सुल्तानपुर। जमीन और पैसे का लालच इंसान को इस कदर अंधा कर देता है कि इंसान अपनों को मौत के घाट उतारने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला यूपी के सुल्तानपुर से आया है। यहां एक दामाद ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या कर दी।

son and father brutally killed his sasur

दरअसल यह पूरा मामला सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर इलाके के मलिकपुर गांव का है। जहां श्रीराज यादव का शव चारपाई पर 4 दिन पहले पाया गया था। श्रीराज के सिर्फ 3 बेटियां है। सभी की लड़कियों की शादी हो चुकी हैं। श्रीराज के दामाद बलराम अपने ससुर के संपत्ति में हिस्सेदारी चाहता था। लेकिन श्रीराज अपने जीते जी अपनी जमीन नहीं देना चाहता था।

son and father brutally killed his sasur

इसी मामले को लेकर दामाद बलराम का बेटा जेल चला गया था और कानूनी कार्रवाई के लिए बलराम ने ससुर से पैसों की मांग की। ससुर ने मना कर दिया जिसके बाद बलराम को गुस्सा आया और बेटे के साथ मिलकर ससुर की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+