झाड़ियों के पीछे से आ रही थी अजीबोगरीब आवाजें, देखा तो जिंदा बकरी को निगल रहा था अजगर, VIDEO

सुल्तानपुर। लॉकडाउन के बीच इंसान घर में कैद है और जीव-जंतुओं बेखौफ होकर बाहर निकल रहे हैं। इस बीच कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें जानवर सड़कों पर निकलते और निश्चिंत होकर टहलते हुए दिखाई दिए। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक विशालकाय अजगर एक बकरी को जिंदा ही अपना निवाला बनाते हुए देखा जा सकता है।

जिंदा बकरी को निगल गया अजगर

जिंदा बकरी को निगल गया अजगर

जानकारी के मुताबिक, सुल्तानपुर के नगर कोतवाली के विवेकनगर इलाके में झाड़ियों के पास लोगों को कुछ अजीब से हरकत दिखी। स्थानीय लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। झाड़ियों में एक विशालकाय अजगर एक बकरी को अपने शिंकजे में लिए हुए था। बकरी अजगर के चंगुल से छूटने के लिए प्रयास करती रही, लेकिन अजगर ने उसे नहीं छोड़ा। बताया जा रहा है कि लोगों के देखते-देखते अजगर बकरी को जिंदा निगल गया। वीडियो में अजगर एक बकरी को जिंदा निगलते हुए दिखाई दे रहा है। अजगर ने जिंदा बकरी को अपना निवाला बना लिया।

वन विभाग ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

वन विभाग ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। वहीं, वन विभाग को भी अजगर की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा और फिर उसे जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद अजगर के बारे में सूचना दी गई। बता दें, पिछले दिनों उत्तराखंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक बड़े किंग कोबरा ने अजगर को ही निवाला बना लिया। घटना उतराखंड में रामनगर के क्यारी गांव के जंगल की थी। करीब 15 फीट लंबा किंग कोबरा धूप में सुस्ता रहे अजगर को निगल गया था।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं

इससे पहले यूपी के बस्ती जिले का वीडियो सामने आया था। जब एक अजगर ने बकरी को ही निगल लिया। गांव की ही एक महिला अपनी बकरी चराने के लिए नहर के पास गई थी। नहर के बगल में गन्ने का खेत था, जहां से अचानक अजगर निकला और बकरी पर हमला बोल दिया। अजगर ने एक बकरी को निशाना बनाया और उसे निगल लिया। इस बीच महिला ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। महिला के शोर मचाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, जिसके बाद अजगर की तलाश शुरू हुई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। घंटों बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+