बस चालक की लापरवाही और ओवरलोड से बस खाई में गिरी, दो दर्जन लोग घायल

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में बस हादसे की खबर है। यहां पैसेंजर्स से भरी ओवर लोडेड बस पलट गई। जिसमें दो दर्जन पैसेंजर्स घायल हो गए हैं। घटना बल्दीराय थाना क्षेत्र की हुई है। लोगों का कहना है कि बस चालक और कंडक्टर ने बस में बहुत यात्री ठूंस रखे थे जिससे बस काफी ओवरलोड थी।

overloaded bus fallen in sultanpur uttar pradesh

दरअसल बुधवार को शाम सिंह बस सर्विस की बस संख्या UP42-T-2130 यात्रियों से भरी हुई जा रही थी। पैसेंजर्स की मानें तो बस ओवर लोड थी इस कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना सुल्तानपुर से हलियापुर जाते समय बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-कुड़वार रोड़ के सेमरा गांव मोड़ के पास अंजाम पाई जहां बस पुलिया को तोड़ते हुए गहरे खड्डे में जा गिरी। चीखपुकार की आवाज सुनकर राहगीर व पड़ोस के लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

overloaded bus fallen in sultanpur uttar pradesh

बस में औरतें, बच्चे व बूढ़े सवार थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय ले जाया गया। जहां से बच्ची खुशी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- खाने के ऑर्डर में हुई देरी, तो दबंग ने कारीगर को खौलते तेल में नहला दिया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+