भाभी के बच्चों को किडनैप करने देवर पहुंचा मायके, लोगों ने कपड़े उतारकर उसे बेरहमी से पीटा

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। युवक पर बच्चों का अपहरण और अपने साथियों के साथ गांव में घुसने का आरोप है। लेकिन, भनक लगते ही ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा। फिलहाल डायल 100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में लिया और थाने लाई जहां पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है।

man tied with the tree and beaten brutally by the the mob

मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव का है। गांव के रहने वाले शम्भू यादव की बेटी आरती का विवाह कुछ वर्षों पहले प्रतापगढ़ के अंतू थानाक्षेत्र में हुआ था। करीब एक माह पूर्व आरती की मौत हो गई थी। जिस पर मायकेवालों ने आरती के पति समेत कई लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। आरती के दोनों बच्चे यहीं मायके में ही रहते थे। परिजनों की मानें तो मृतक आरती का देवर बच्चों को अपहरण करने की नीयत से गांव आया हुआ था। इस दौरान उसके 3-4 और साथी भी साथ थे। लेकिन, इसके पहले ही परिजनों और ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और बाकी सभी साथी मौके से फरार हो गए।

आरती की मौत और बच्चों के अपहरण की भनक लगते ही नाराज परिजनों ने पहले तो उसके देवर को जमकर पीटा, जब मन नहीं भरा तो युवक को पेड़ में बांध दिया और कपड़े उताकर बेल्टों से पीटा। इस दौरान वहां मौजूद किसी युवक ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर इसे वायरल कर दिया। तभी ग्रामीण में से किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर डायल 100 की टीम गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाना धम्मौर ले आई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+