प्रेम‍िका ने शादी करने से किया मना तो आंखों के सामने ही मां-बाप के साथ प्रेमी ने की हैवानियत

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले में मंगलवार को एक युवक ने अपनी प्रेमिका के मां-बाप की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लॉकडाउन की बीच दोहरे हत्याकांड से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मामला गोसाईगंज के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक युवती का लालमणि नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो साल से रिलेशन में थे। युवक-युवती एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर लालमणि नाराज था और अक्सर विवाद होता रहता था।

शादी की बात करने आया था घर

शादी की बात करने आया था घर

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात लालमणि शादी की बात करने प्रेमिका के घर आया था। वह तब आग-बबूला हो गया जब प्रेमिका ने भी शादी से इनकार कर दिया। गुस्से में आकर उसने प्रेमिका की मां और पिता की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर वह मौके से फरार हो गया। घटना से सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गिरफ्तार के लिए पुलिस दे रही दबिश

गिरफ्तार के लिए पुलिस दे रही दबिश

इस मामले में एसपी शिवहरी मीणा ने बताया कि वारदात सोमवार रात की है। युवक और युवती में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का कहना है कि रात में लालमणि घर पहुंचा और शादी के लिए कहा, जब उसने इनकार किया तो गुस्से में उसने पास ही रखे हंसिया से पहले मां को मारा और फिर पिता की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद तहरीर मिली है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+