शादी के 14 साल बाद पत्नी को तीन तलाक देकर प्रेमिका के साथ रफूचक्कर हुआ पति
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में पत्नी को तीन तलाक देकर पति प्रेमिका के साथ रफूचक्कर हो गया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिकार सुरक्षा व किशोर न्याय संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
बल्दीराय थाना क्षेत्र के इब्रााहिमपुर गांव की रहने वाली राबिया बानो ने अपने पति मकदूम सुत मकबूल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। करीब 14 साल पहले परतापुर-इज्जत नगर जिला बरेली के रहने वाले मकदूूम के साथ उसकी शादी हुई थी। पीड़िता अपने मायके में ही रहती थी और पति गाड़ी चलाता और साथ में ही रहता था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही अक्सर पति शराब पीकर मारता-पीटता था और तलाक देकर दूसरी शादी कर लेने की भी धमकी देता रहा।
प्रेमिका के साथ फरार हुआ पति
पीड़ित महिला के मुताबिक, अब पति मकदूम उसे तीन तलाक देकर इब्रााहिमपुर की रहने वाली नाजिया पत्नी मुन्ना के साथ वह फरार हो गया। इस मामले में बरेली के रहने वाले मिथुन व फारूख के खिलाफ भी आरोपी का सहयोग करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराने को लेकर बल्दीराय थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है, जल्द ही मामले में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications