प्रेमी-प्रेमिका पर भीड़ का कहर, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर जमकर पीटा
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में प्रेमी युगल को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके दोनों को पकड़कर जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया है, जो वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला
मामला करौदी कला थाने के प्रतापपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने यहां एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के खिलाफ फैसला सुनाते हुए दोनों को लकड़ी के पोल में बांधकर जमकर पिटाई की। किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दो लोग गिरफ्तार
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई। थानाध्यक्ष शिव बालक ने टीम बनाकर गांव में दबिश दी और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़ित युवती को नारी निकेतन भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications