Video: पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप पर पहुंची प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, बोली- मेरे 70 लाख वापस दो

Sultanpur news, सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनूप संडा की कथित प्रेमिका समरीन का हाई वोल्टेज ड्रामा सोमवार रात फिर देखने को मिला। बस स्टॉप स्थित विधायक के पेट्रोल पंप पर प्रेमिका ने करीब दो घंटे तक हंगामा काटा, उसने मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी भी की। जिसपर विधायक के समर्थकों ने उसके ड्राइवर की पिटाई की।

प्रेमिका समरीन ने लगाया आरोप

प्रेमिका समरीन ने लगाया आरोप

अंत में पुलिस के आने पर मामला शांत हुआ। विधायक की प्रेमिका ने चुनाव में उन्हें 70 लाख रुपए देने का आरोप लगाया है। सोमवार रात कोतवाली नगर के बस स्टॉप पर पूर्व विधायक अनूप संडा के पेट्रोल पंप पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई जब विधायक की प्रेमिका समरीन बेटी को लेकर वहां पहुंच गई। इस बीच उसने हंगामा काटना शुरू कर दिया। जिसके बाद पंप पर आए कस्टमर्स एक-एक कर भाग निकले।

'मैंने दिए थे 70 लाख रुपए'

'मैंने दिए थे 70 लाख रुपए'

प्रेमिका पेट्रोल पंप स्थित कार्यालय में घुस गई है और बवाल काटने लगी। फिर कथित प्रेमिका बच्चों संग कार्यालय में बैठ गई। इससे कर्मचारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पेट्रोल पंप पर पुलिस पहुंची और फिर मामला शांत कराया। पुलिस की जांच में उसने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक अनूप संडा ने उससे 70 लाख रुपए चुनाव लड़ने के नाम पर लिए थे और आजतक उन पैसों को वापस नहीं किया। वो उन्हीं पैसों की मांग के लिए अपने बच्चे को साथ लेकर यहां पर आई है।

ड्राइवर को पीटा

ड्राइवर को पीटा

पुलिस ने उसे कोतवाली चलकर तहरीर देने के लिए कहा तो बाहर निकली लेकिन तब तक वो और उसका ड्राइवर मीडिया से उलझ गया। जिसपर विधायक के समर्थकों ने उसके ड्राइवर को पीटा, इस बीच गाड़ी पर पथराव भी हुआ। अंत में उसने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल संजय सिंह ने बताया की पुलिस अभी जांच कर रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+