सुल्तानपुर: शादी से पहले युवती की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शादी से ठीक एक महीना पहले एक युवती पर बीती रात धारदार हथियार से हमला किया गया। परिजन लहूलुहान अवस्था में उसे अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज शुरू हुआ। बुधवार सुबह अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन किया है। जानकारी के अनुसार, घटना लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के वैनी गांव की है। गांव निवासी स्व. राजकुमार की पुत्री बिंदु (18) बीती रात घर पर सो रही थी। इसी दौरान उसके चीखने और चिल्लाने की आवाज आई, जिस पर परिजन दौड़े।

girl killed before wedding in sultanpur

परिजन मौके पर पहुंचे तो बिंदु खून से लथपथ थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ आए। यहां युवती की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 6 जून को बिंदु की शादी तय थी। उधर, युवती की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी शिवहरि मीणा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मीडिया को उन्होंने बताया कि युवती को रात में चाकू मारा गया, सुबह उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ तथ्य मिले हैं। युवती का मोबाइल पानी में गिरा मिला है। पुलिस तथ्यों को छान रही है, जो भी विधिक कार्यवाही होगी की जाएगी।

परिवारीजनों के मुताबिक, देर रात एक युवक अचानक बिंदु के पास पहुंच गया और ताबड़तोड़ हमले कर दिए। बिंदु के पेट व हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां गम्भीर हालत देख कर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतका की मां निर्मला की तरफ से तहरीर मिली है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना स्थल पुलिस टीम व फोरेंसिक टीम को भेजा गया है। हत्या के पीछे की वजह तलाशी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+