सुल्तानपुर: आबकारी इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या, छुट्टी पर आए थे घर
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आबकारी इंस्पेक्टर राम भारत तिवारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, राम भारत तिवारी रायबरेली जिले में तैनात थे। करीब 10 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार की सुबह उन्होंने अपनी जान दे दी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

लंबे समय से बीमार चल रहे थे राम भारत तिवारी
घटना कूरेभार थानक्षेत्र के संजय नगर की है। रायबरेली जिले में तैनात राम भारत तिवारी को पेट संबंधी बीमारी थी। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि दिन पहले वह छुट्टी पर अपने घर आए थे। बुधवार सुबह घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घर में मौजूद अन्य लोग जब मौके पर पहुंचे तो मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। राम भारत खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। राम भारत की मौके पर ही मौत हो गई थी। गोली उनके गले और सिर को चीरती हुई पार हो गई थी।
हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही पुलिस
घटना से राम भारत के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने बताया कि हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए हैं। राम भारत के शव के पास से लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक भी पड़ी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications