दिल्ली की महिला को प्रेमजाल में फंसा की शादी, फिर कुछ दिन साथ रहकर छोड़ गया अकेला, तलाशते हुए सुल्तानपुर आई

नई दिल्ली/अमेठी. देश की राजधानी दिल्ली में रहते हुए अमेठी जिले के एक युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया। कुछ समय बाद शादी भी रचा डाली और फिर घर से लौटकर आने का वादा कर उसे छोड़ गया। कई दिन बीत गए, लेकिन वह नहीं लौटा। इस पर महिला को शंका हुई। वह युवक को खोजने के लिए निकल पड़ी। महिला उसके गांव पहुंची तो वहां भी उसका कोई पता नहीं चला।

amethi man fraud with delhi woman by love marriage

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली पीड़ित मंजू पाल अब अपनी फरियाद लेकर कोतवाली कादीपुर की सूरापुर चौकी में पहुंची है। उसने पुलिस को पासपोर्ट साइज एक फोटो और आधार कार्ड दिखाते हुए कहा ये शशिकांत नाम का ये शख्स दिल्ली के संगम बिहार में रहता था। साल भर पहले उसने शादी कर ली। कुछ दिन बाद वो जरूरी काम से घर जाने की बात कहकर वहां से आ गया। तब से मैं उसका इन्तेजार कर रही हूं, लेकिन वो लौटा नहीं।'

महिला ने पुलिस को बताया कि शशिकांत खुद के दिल्ली के एक स्कूल में ड्राइवर की नौकरी करने के बारे में जानकारी दी थी। ख़ैर महिला ने सूरापुर के जिस एरिये का पुलिस को एड्रेस दिया वहां पर उस नाम का कोई युवक रहता ही नहीं। पुलिस ने अब महिला को न्याय दिलाने के लिए धोखेबाज युवक की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से उसकी जानकारी मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+