यूपी के सुल्तानपुर में बड़ा हादसा, ट्रेलर की टक्कर से 6 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

सुल्तानपुर, 01 जुलाई: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा सवार एक महिला समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। सुल्तानपुर के डीएम रवीश कुमार गुप्ता और एसडीएम पीसी पाठक और एसपी सोमेन वर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिले।

accident in uttar pradesh sultanpur six people lost life

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे लोग

हादसा सुल्तानपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। नेकराही निवासी राम सुरेश (50), फूलकली (55) पत्नी राम नेवाज, रघुवीर ( 55), राजेंद्र (45), निर्मला (53) पत्नी रघुवीर, अमरावती (45) पत्नी राजेंद्र ई-रिक्शा पर बैठकर गोसाईगंज थाने के हयातनगर गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ई-रिक्शा हरीश (35) निवासी कमनगढ़ चला रहा था। ई-रिक्शा पर ही अनुराधा (52) पत्नी सुमित निवासी विनोबापुरी भी बैठी थी।

छह लोगों की मौत

ओदरा गांव के पास तेज रफ़्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में सभी 8 घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों राम सुमेर, फूलकली, रघुवीर, राजेंद्र और निर्मला को मृत घोषित कर दिया। अमरावती, हरीश और अनुराधा की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+