गुजरात से करोड़ों का सोना चुराया, यूपी में आकर बनवा लिए उससे कई आभूषण
Sultanpur news, सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात की एक ज्वैलरी शॉप पर हाथ साफ कर लाखों के जेवरात उड़ाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाखों रुपए कीमत के जेवरात बरामद किए हैं।

एसपी सुल्तानपुर, अनुराग वत्स ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम का ससर्च आपरेशन चल रहा था। पुलिस टीम सीओ सिटी श्याम देव के नेतृत्व में कोतवाली नगर और स्वाट टीम रात के समय सर्च आपरेशन में थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर चोर बस स्टाप के दक्षिणी गेट के पास खड़ा है और किसी चोरी की किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।
सूचना पर कोतवाली और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। जिसकी पहचान जिले के मोतिगरपुर थाना अंतर्गत मुड़हा गांव निवासी मोहन गुप्ता पुत्र रामनेवल गुप्ता के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सुरत गुजरात मे किरण जेम्स ज्वेलरी कारखाने में काम करने के दौरान उसने साथियों के साथ मिलकर कारखाने से सोना चुराया था और चुराये हुये सोने से आभूषण बनवाये हैं। पुलिस ने उसके पास से सोने की एक चेन, सोने का एक ब्रेसलेट, सोने की लॉकेट और दो सोने की अंगूठी बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications