जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के बंदजावू में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

श्रीनगर, 19 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के बंदजावू में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। पुलिसकर्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

army

इसी बीच रविवार को सेना को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने मुठभेड़ में में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्ला को मार गिराया। सैना ने आतंकी के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन का ही घटक माने जाने वाले कश्मीर टाइगर्स ने ली थी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), कश्मीर विजय कुमार ने इस हमले को लेकर कहा था कि यह हमला पूर्व नियोजित था क्योंकि सशस्त्र पुलिस दल आमतौर पर अपनी ड्यूटी खत्म कर उसी समय अपने शिविर में लौटता था। इस बस में 25 पुलिस के जवान सवार थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 107 नए मामले, पिछले 6 महीनों में सर्वाधिक, एक की मौत

जब वह अपनी ड्यूटी खत्म कर अपने कैंप को वापस लौट रहे थे उसी समय जैश के तीन आतंकवादियों वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए, जिसमें सहायक उप निरीक्षक गुलाम हसन और कांस्टेबल शफीक अली की पहले हो मौत हो चुकी थी, जबकि हमले में बुरी तरह से जख्मी हुए कॉन्स्टेबल रमीज अहमद भी जिंदगी की जंग हार गए। वहीं 11 अन्य पुलिसकर्मी फिलहाल अस्पताल में इलाज रत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+