श्रीनगर में लाल चौक के पास आतंकी हमला, एक CRPF जवान शहीद, 1 घायल
Terrorist attack near Lal Chowk in Srinagar, two CRPF personnel injured
श्रीनगर, 4 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लाल चौक के निकट एक आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई थी। यह हमला लाल चौक के निकट मैसूमा इलाके में सोमवार दोपहर को हुआ। हमले में घायल हुए जावनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक सीआरपीएफ जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहीद हुए जवान की पहचान विशाल को तौर पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर में लाल चौक के मैसूमा में सोमवार को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इलाके के किसी घर में आतंकवादियों के छिपे होने का अंदेशा जताया गया है।
यह भी पढ़ें: गुजरात: भूपेंद्र पटेल को सीएम बने 200 दिन पूरे, कम समय में हासिल की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां
उधर, आतंकवादियों ने पुलवामा में दूसरी बार दो गैर कश्मीरी लोगों पर हमला किया है। इस हमले में बिहार के दो लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटों में गैर-स्थानीय लोगों पर आतंकवादियों का यह दूसरा हमला है। उन्होंने बताया कि पुलवामा के लाजूरा में सोमवार दोपहर में आतंकवादियों ने पटलेश्वर कुमार और जाको चौधरी पर गोलियां चलायीं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि और जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले गत रविवार को आतंकी हमले में हिमाचल का ट्रक ड्राइवर और उसका सहायक घायल हो गया था। उनकी पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र बिशन सिंह और उपचालक धीरज दत्त पुत्र सुशील दत्त दोनों निवासी नूरपुर कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। दोनों का इलाज श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications