श्रीनगर के बाटामालू में आतंकी हमला, पुलिस इंस्पेक्टर को गोली मारकर किया घायल
श्रीनगर में सोमवार शाम एक पुलिसकर्मी पर संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है।
श्रीनगर, 21 फरवरी। श्रीनगर में सोमवार शाम एक पुलिसकर्मी पर संदिग्ध आतंकियों ने हमला कर दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है।

घायल पुलिसकर्मी की पहचान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के इंस्पेक्टर शेख फिरदौस के रूप फिरदौस के रूप में हुई है। यह घटना श्रीनगर के बटमालू इलाके में हुई। पुलिस इंस्पेक्टर शेख फिरदौस स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा कर लौट रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचली लड़की से शादी करने वाले विक्रांत मैसी को कंगना ने दी शादी की बधाई, कभी लगाई थी फटकार, कहा था 'कॉकरोच'
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया, 'बाटामालू के पुलिस इंस्पेक्टर शेख फिरदौस पर आतंकियों ने उस वक्त फायरिंग कर दी जब वह नमाज अदा कर मस्जिद से लौट रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications