जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू कश्मीर अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 6 पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर। कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के पुलिस पार्टी में घात लगाकर किए गए एक हमले में छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। आतंकियों की गोली से शहीद होने वालों में पुलवामा के रहने वाले एसएचओ फिरोज डार भी शामिल है। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। पुलिस पार्टी पर हमला अनंतनाग के अचाबल में हमला किया गया है।

firoz dar

शुक्रवार को ही लश्कर के आंतकी जुनैद मट्टू को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। जिसके बाद ये हमला हुआ है। कश्मीर में पुलिस और सुरक्षाबलों पर हमले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरूवार रात को भी श्रीनगर के हैदरपुरा में पुलिस की पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की जिसमें एक जवान की मौत हो गई।

गुरुवार को आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई थी। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के इस जवान का नाम शब्‍बीर अहमद था और वह अपने घर पर थे जब आतंकियों ने उन्‍हें गोली मारी गई। लश्कर ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर कश्मीर पुलिस को भारत का साथ ना देने की बात कही है।

पढ़ें- लश्कर की चेतावनी के बाद पुलिसवालों पर आतंकी हमले, 2 शहीद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+