लश्कर की चेतावनी के बाद पुलिसवालों पर आतंकी हमले, 2 शहीद
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में पुलिस की पेट्रोल पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की जिसमें दो जवान घायल हो गए। अस्पताल में एक जवान की मौत हो गई। यह घटना श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके में हुई है।

इस बारे में पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि कार में सवार आतंकियों ने रात में 9.30 बजे के करीब हैदरपुरा इलाके में जम्मू कश्मीर बैंक के पास पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया।
इस हमले में दो जवान घायल हो गए जिनको आर्मी हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया। वहां कॉन्स्टेबल सज्जाद अहमद की मौत हो गई। गुरुवार को ही दिन में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक सिपाही शबीर अहमद शहीद हो गए। वे दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के बोगुंद गांव में आतंकियों के हमले का शिकार हो गए।
लश्कर ए तैयबा ने पुलिसवालों को चेतावनी दी है कि वे नौकरी छोड़कर आतंकी संगठन को ज्वाइन कर लें। इस चेतावनी के बाद पुलिसवालों पर हमले बढ़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications