कश्मीर में अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों ने बंद का आवाहन किया। इस बंद से घाटी का जनजीवन प्रभावित हो गया। बारामुला जिले में कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बंद के इस आह्वान के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

बंद के कारण जिले में दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक परिवहन, बैंक और शिक्षण संस्थान बंद हैं। अज्ञात बंदूकधारियों ने 35 साल के शेख अल्ताफ-उल-रहमान को बारामुला जिले के सोपोर में गोली मार दी थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट रहमान, गिलानी के तहरीक-ए-हुर्रियत पार्टी के सक्रिय सदस्य थे।
उनके पिता राजनीतिक-धार्मिक संगठन जमात-ए-इस्लामी के वरिष्ठ सदस्य हैं। अलगाववादी नेताओं ने हत्या की निंदा करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। गिलानी और मुजफ्फराबाद स्थित युनाइटेड जेहाद काउंसिल के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन ने हत्या के लिए 'भारतीय एजेंसियों' को दोषी ठहराया। इस बीच, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications