Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पैलेट गन से घायल नाबालिग की गई जान, घाटी में फिर हंगामा

श्रीनगर: घाटी में एक बार फिर से प्रदर्शन का दौर तेज हो गया है। ताजा मामला हारवां इलाके का है जहां 15 वर्षीय एक लड़के की मौत के बाद लोगों ने प्रदर्शन और हंगामे की कोशिश की।

Kashmir

घाटी में फिर बिगड़े हालात

लोगों का आरोप है कि पुलिस की पैलेट गन फायरिंग से 15 वर्षीय एक लड़का घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी शुक्रवार शाम मौत हो गई।

जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वह लड़के के शव के साथ सड़क पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन करने लगे। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी तरह से प्रदर्शन को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान हारवां में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।

15 वर्षीय मृतक बच्चे की पहचान मोमिन अल्ताफ के तौर पर हुई है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा बलों के पैलेट गन से मोमिन घायल हो गया था। जिसकी शुक्रवार शाम मौत हो गई।

मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 85

दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पैलेट गन से फायरिंग काफी दूरी से की गई थी। इससे किसी की जान नहीं जा सकती है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह मोमिन के आखिरी नमाज के लिए लोग एकट्ठा हुए थे। पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए खास इंतजाम भी किया था।

बावजूद इसके उन्होंने पुलिस पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा। हंगामा शांत कराने के बाद पुलिस ने इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है।

करीब दो महीने से घाटी में जारी है प्रदर्शनों का दौर

बता दें कि 8 जुलाई को हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से लगातार घाटी के हालात गंभीर बने हुए हैं।

इस दौरान अलग-अलग इलाकों में हुए प्रदर्शनों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई है। जिसमें प्रदर्शनकारियों की मौत का आंकड़ा 85 तक पहुंच गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+