POK के शख्स ने बताया- हम आजाद नहीं, पाकिस्तान की गुलामी में बिताते हैं जिंदगी
नई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर की हालात बहुत खराब है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वहीं का एक शख्स कह रहा है जो ट्रांस एलओसी बस सेवा के जरिए पीओके स्थित रावलकोट से जम्मू आया था।

हाजी फजल हुसैन ने बताया कि POK में थोड़ी भी आजादी नहीं है। वहां के लोग पाकिस्तान की गुलामी में रहते हैं। हुसैन ने बताया कि भारत की तरफ वाले इलाके में लोग खुशहाल जिंदगी बिताते हैं।
हम लोग हर समय असुरक्षा का जीवन जीते हैं
हाजी ने बताया कि पीओके सिर्फ नाम केल लिए आजाद है। वहां लोग हर वक्त अनिश्चितता और असुरक्षा का जीवन जीते हैं।
अपने परिवारीजनों से मिलने भारत आए हाजी ने बताया कि ' भारत की ओर रहने वाले लोगों को पूरी आजादी है। हमारी ओर हम पाकिस्तान की गुलामी में रहते हैं।'
हाजी ने बताया कि वे कुछ वर्ष पहले भारत आए थे तब उन्हें दोनों के इतने बड़े अंतर की जानकारी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications