जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में क्रिकेट मैच के पहले खिलाड़ियों ने गाया पीओके का राष्ट्रगान, वीडियो वायरल

यह घटना मध्य पूर्वी कश्मीर के कंगन जिले में एक मैच शुरू करने से पहले दो स्थानीय क्रिकेट टीमें पाकिस्तान के राष्ट्रीय गान गाए जाने के करीब डेढ़ महीने बाद घटी।

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में रविवार को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) का राष्ट्रगान गाया गया। मामला राज्य के पुलवामा का है जहां एक क्रिकेट मैच की शुरुआत के पहले खिलाड़ियों ने पीओके का राष्ट्रगान गाया। इतना ही मैच की 'ओपनिंग सेरमनी' जो एक टूर्नामेंट का फाइनल मैच था उसे बाकयदा फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम भी किया गया।

वीडियो में दिखाया गया है कि साइनिंग स्टार पंपोर और पुलवामा टाइगर्स की टीमों के बीच हुए इस मैच में आजाद कश्मीर का गान शुरु किया गया। सभी खिलाड़ी नीली जर्सी में मौजूद थे।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में क्रिकेट मैच के पहले खिलाड़ियों ने गाया पीओके का राष्ट्रगान, वीडियो वायरल

यहां खेला गया मैच

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर स्थित यह स्टेडियम, डिग्री कॉलेज पुलवामा के पास है वहीं यह मैच खेला गया। जहां घाटी में छात्र प्रदर्शन करते हैं। यह स्टेडियम आतंकियों का गढ़ माने जाने वाले करीमाबाद गांव भी ठीक पास है।

स्टेडियम में मौजूद एक क्रिकेट खिलाड़ी ने कहा, 'इसमें असाधारण या दुर्लभ कुछ नहीं है। यह खेल के आयोजनाों केदौरान ज्यादातर जगहों पर होता है, विशेष रूप से क्रिकेट टूर्नामेंट यह खबर तब होती है जब वीडियो प्रसारित या फेसबुक पर पोस्ट किए जाते हैं '।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+