आतंकी हमले में पाकिस्तानी कैदी की मौत, तीन जवान घायल

श्रीनगर, 25 अक्टूबर। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक पाकिस्तानी आतंकी की मौत हो गई। अहम बात यह है कि जिस पाकिस्तानी आतंकी की मौत हुई है वह सुरक्षाकर्मियों की हिरासत में था, लेकिन साझा सर्च पार्टी पर आतंकियों के हमले के दौरान आतंकी की मौत हो गई, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस हमले में दो पुलिसकर्मी, एक सेना का जवान और कैदी जिया मुस्तफा घायल हो गया है। जिया मुस्तफा आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का आतंकी है, वह भट्टा दूरियन जंगल में फायरिंग के दौरान घायल हो गया था।

terrorist

गौर करने वाली बात है कि 11 और 14 अक्टूबर को आतंकी हमले में 9 जवानों की मौत हो गई थी। इसके बाद से सुरक्षाकर्मी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। रविवार को यह सर्च ऑपरेशन 14वें दिन पहुंच गया। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मुस्तफा को उस जगह ले जाया गया जहां पर आतंकी छिपे हुए थे। आतंकियों की पहचान के लिए मुस्तफा को ले जाया गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान जब सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे तो आतंकियों ने फिर से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमे दो पुलिसकर्मी और एक सेना का जवान घायल हो गया। इस दौरान मुस्तफा को भी गोली लग गई, भारी गोलीबारी की वजह से उसे एनकाउंटर स्थल से बाहर नहीं निकाला जा सका।

हालांकि बाद में मुस्तफा के शव को वहां से बाहर निकाला गया। इसके बाद पाकिस्तानी कैदी की मौत की कानूनी प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मुस्तफा पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला है। उसे 14 साल की सजा सुनाई गई थी। जांच में यह बात सामने आई कि मुस्तफा का संबंध छिपे हुए आतंकियों के साथ है। गिरफ्तार होने से पहले मुस्तफा उसी रास्ते से भारत में आया था जहां पर आतंकी छिपे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि यह ऑपरेशन उन्हीं दो सीमावर्ती जिलों में चल रहा है, यह ऑपरेशन 11 अक्टूबर को शुरू हुआ था, इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर धावा बोल दिया था, जिसमे 11 अक्टूबर को पांच जवानों और एक जेसीओ की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+