मोदी पर उमर का कटाक्ष, सीमा पर अच्छे दिन लाकर दिखाएं PM
श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से भारत-पाक सीमा पर लगातार फायरिंग जारी है। पाकिस्तानी सेना अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। बीएसएफ की ओर से भी जबावी कार्रवाई जारी है, लेकिन इन सब के बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करने से नहीं चूक रहे हैं।

सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर के उल्लंघन को लेकर उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ताना मारते हुए कहा है कि मोदी को अच्छे दिन का वादा पूरा करना चाहिए। उमर ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार अपने अच्छे दिन के वादे को पूरा करें और सीमा पर शांति बहाल करें।
पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर 22 सीमा चौकियों और 13 गांवों में बिना किसी उकसावे के भीषण गोलाबारी की थी। इसमें 2 नागरिक मारे गए थे और बीएसएफ के जवान सहित 6 घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications