जम्मू और कश्मीर: राज्यपाल एनएन वोहरा ने कहा- मेरा विकल्प तलाशें, की इस्तीफे की पेशकश
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल नरेंद्र नाथ वोहरा ने केंद्र सरकार से एक बार फिर कहा है कि उनका विकल्प तलाशा जाए। इसके बाद माना जा रहा है कि वो जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार वोहरा ने कहा है कि उनकी उम्र और तबीयत के चलते कर्तव्य निभाने के आड़े आ रही है, ऐसे में केंद्र को इस पर विचार करना चाहिए।
बता दें कि 1959 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवक (IAS) वोहरा ने साल 2008 से ही जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल हैं। कहा यह भी जा रहा है कि 81 वर्षीय वोहरा की जगह गृह सचिव राजीव महर्षि ले सकते हैं।

खराब है राज्य की हालत
बता दें कि बीते 1 साल से राज्य के हालात खराब हैं। चाहे बात आतंकी हमले की हो या फिर घाटी में पत्थरबाजी की घटनाएं। आज सोमवार को भी पुलवामा में जहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है वहीं घाटी स्थित अनंतनाग के बस अड्डे पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर 1 जवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इस मसले पर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अभी तक गृह मंत्रालय को जम्मू कश्मीर के गवर्नर एन एन वोहरा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।












Click it and Unblock the Notifications