देश में खिलेगा कमल, लेकिन दक्षिण में सूरज अस्त

modi
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कई चुनावी सर्वेक्षण कराए गए और कई अब भी जारी है। सभी ओपिनियन पोल में भारतीय जनता पार्टी को अच्छी स्थिति में दिखाया गया है, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कराए गए ताजा सर्वे में दक्षिण में भाजपा का सूर्ज अस्त होता दिखाई दे रहा है।

संघ के मुखपत्रों ऑर्गनाइज़र व पांचजन्य की ओर से कराए गए एक सर्वे के मुताबिक भले ही देश के अधिकतर हिस्सों में भारतीयजनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेन्द्र मोदी के नाम की लहर चल रही हो, लेकिन दक्षिण भारत में राहुल गांधी की हवा उन पर भारी दिख रही है।

सर्वे के मुताबिक जहां उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत में मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं, वहीं दक्षिण भारत में राहुल गांधी नंबर वन पसंद हैं। सर्वे में इस बात की ओर भी इशारा किया गया है कि इन नेताओं के बीच की कांटे की टक्कर के बीच 'आप' के अरविंद केजरीवाल भी कहीं-कहीं सेंध मार रहे हैं।

वहीं इस चुनावी विश्लेषण में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि लोगों ने राम मंदिर से बड़ा मुद्दा विकास को माना है। लोग राम मंदिर निर्माण से ज्यादा विकास को तव्वजों दे रहे हैं। बात उत्तर भारत की करे तो उत्तरी भारत के 162 सीटों में से 48 फीसदी लोग मोदी के पक्ष में तो 27 फीसदी राहुल गांधी के पक्ष में है। जबकि केजरीवाल को सर्फ 4.7 फीसदी लोग पीएम के तौर पर देकना चाहते है।

वहीं दक्षिण भारत में बीजेपी परंपरागत रूप से कमजोर रही है। इसका असर मोदी की लोकप्रियता पर भी दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, दक्षिण क्षेत्र की 132 सीटों में राहुल गांधी 35.8 फीसदी तो मोदी 33.3 फीसदी लोगों में लोकप्रिय हैं। जबकि मध्य भारत के 83 सीटों पर बीजेपी मजबूत है। यहां मोदी को 45 फीसदी लोगों ने तो राहुल को सिर्फ 29 फीसदी लोगों की पसंद हैं। पूर्वी क्षेत्र के सभी राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक समीकरण हैं। इस इलाके के 88 सीटों में 34.3%, राहुल को 31.1%, ममता बनर्जी को करीब 14% और नवीन पटनायक को 12 फीसदी लोग पीएम के रूप में देख रहे हैं। जबकि पश्चिम में मोदी का जलवा बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+