केरन में 15वें दिन भी मुठभेड़ जारी, पीएम ने बुलाई सेना प्रमुखों की बैठक

वहीं सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार जारी है। सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेश न शुरु कर दिया है। जिसमें उन्हें मुठभेड़ के इलाके से भारी मात्रा में हथियार और साजो-सामान मिला है। ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ कर्नल संजय मित्रा के मुताबिक पूरे सेक्टर में सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकवादियों से मिले गोला-बारुद और हथियार से लगता है आतंकी युद्ध की तैयारी के साथ आए थे।
उनके पास से 7 एके-47, 4 पिस्टल, 1 स्नाइपर राइफल, 20 यूबीजीएल ग्रेनेड, 2 रेडियो सेट बरामद किए गए हैं। इसके अलावा खाने-पीने की चीजें और दवाइयां भी बरामद की गई है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस अभियान में अब तक करीब दो दर्जन आतंकी मारे जा चुके हैं। अब भी इलाके में लगभग 30 आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications