1 की मौत के बाद घाटी में लगा कर्फ्यू, पोस्टर हटाने को लेकर हुआ था बवाल
श्रीनगर। घाटी में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। पुलिस और सिख युवकों के बीच झड़प के बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है। बवाल एक पोस्टर को हटाने को लेकर हुआ। जिसके बाद से दो गुटों के बीच झड़प शुरु हो गई।

सिखों के एक समूह ने आतंकवादी सिख नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर वाले पोस्टर हटाए जाने के विरोध में यहां प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर अपना विरोध शुरु कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और सिखों के एक समूह के बीच झड़प शुरु हो गया । इस झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिस कर्मियों सहित दर्जनभर से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए।
प्रदर्शकारी की मौत की खबर के बाद सिख प्रदर्शनकारियों ने कठुआ जिले के राजबाग इलाके में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर दिया। घटना के बाद इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ जवानों की तैनाती कर दी गई है। ताकि आगे किसी भी तरह की हिंसा से बचा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications