जम्मू-कश्मीर में आखिरी चरण का मतदान कल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राजौरी। पांचवे और अंतिम चरण के मतदान के करीब चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों और इसके आसपास विशेष सतर्कता बरते जाने की हिदायत दी है। खास तौर से पोलिंग स्टाफ और ईवीएम की सुरक्षा हर हाल में करने को कहा गया है।पोलिंग स्टाफ, चुनाव सामग्री को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने में खास सतर्कता बरतने को कहा गया है।

election

संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने को भी कहा गया है, किसी भी गड़बड़ी की सूचना तत्काल आयोग को देने के निर्देश दिए गए हैं वाही आज पोलिग पार्टियों को भी रावण कर दिया गया है इस दोरान हर पोलिंग स्टेशन पर कड़े सुरक्षा के भी इंतजाम किये गये हैं।

जम्मू के जिला राजौरी में चार विस सीटों पर मतदान करने के लिए कुल 517 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 168 पोलिंग बूथों को अतिसंवेदनशील और 215 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। सबसे अधिक अतिसंवेदनशील और संवेदनशील पोलिंग बूथ दरहाल विस क्षेत्र में बनाए गए हैं। दरहाल में बनाए गए 132 पोलिंग बूथों से 65 अतिसंवेदनशील और 50 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

इसके साथ चार विस सीटों पर विशेषकर गर्भवती, वृद्धों और विकलांगों के लिए 23 माडल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी माडल पोलिंग बूथों पर बैठने और खाने-पीने के अलावा कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। जिला चुनाव अधिकारी के अनुसार इन सभी पोलिंग बूथों पर चुनावी ड्यूटी देने के लिए आठ पोलिंग पार्टियों को कालाकोट और तीन पोलिंग पार्टियों को दरहाल के लिए वीरवार को ही रवाना कर दिया गया है। अन्य क्षेत्र में पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार को भेज दिया जाएगा।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाबो के पांचवे और अंतिम दौर की 20 विधानसभा सीटो के लिए अठाहरा लाख से अधिक मतदाता कल मतदान करेंगे ,उपमुख्यमंत्री तारा चंद ,योजना मंत्री अजय सधोत्रा, खेल मंत्री रमन भल्ला, सहकारिता मंत्री मनोहर लाल, सिंचाई मंत्री शाम लाल और नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू संभाग के अध्यक्ष देविन्दर सिंह राणा समेत 213 प्रत्याशी चुनाब मैदान में हैं।

जम्मू जिले की सात, कठुआ और राजौरी की दो दो सीटें पाकिस्तान की सीमा के साथ लगती हैं ,जिसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं ,बॉर्डर के इलाको में BSF और सेना चौकसी बनाए रखे हैं। राज्य में अब तक चार चरणो में 67 सीटो पर भारी मतदान हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है की अंतिम दौर में भी बम्पर वोटिंग होगी। राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी इसका स्वरुप भी अंतिम दौर की 20 सीटें तय करेंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+