7 साल बाद साथ आए 3 अलगाववादी नेता, विपक्ष ने बताया 'खतरनाक खेल'

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की मुफ्ती मोहम्मद सईद की सरकार हमेशा से अलगाववादी नेताओं की समर्थक रही है। सीएम मुफ्ती ने कई बार माना है कि लोकतंत्र में अलगाववादियों को भी जगह दी जानी चाहिए। इसे मुफ्ती सरकार की नीति ही कहेंगे कि 7 साल बाद सरकार ने 3 अलगाववादी नेताओं को साथ मिलकर रैली करने की इजाजत दे दी।

syed ali shah geelani

अशांत कश्मीर में तीन प्रमुख अलगाववादी नेताओं, सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारुक और मुहम्मद यासीन मलिक ने आज एक ज्वाइंट रैली की। रैली पुलिस फायरिंग में मारे गए किशोर सुहैल अहमद सोफी के घर के बाहर हुई।

मसरत को मिला आतंकी हाफिज सईद का साथ, भारत के लिए खतरे की घंटी

रैली में हुंकार भरते हुए जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक नेआरोप लगाया कि भारत उन्हें शांतिपूर्ण आंदोलन नहीं करने दे रहा है और उन्हें हिंसा की ओर धकेल रहा है। वहीं हुर्रियत नेता सैयद अली शाद गिलानी ने मुख्यमंत्री मुफ्ती पर तीखा हमला बोला। इस रैली में कश्मीर को आजाद करने के लिए नारे भी लगते रहे।

यहां रैली में जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ नारे लगते रहे तो वहीं विपक्ष ने इस रैली की परमिशन देने पर मुफ्ती सरकार की आलोचना की और इसे खतरनाक खेल कररा दिया। विपक्ष ने उन पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की राह पर चलने का आरोप लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+