PICS: कश्मीर घाटी में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादरें

श्रीनगर। धरती का स्वर्ग कश्मीर को ऐसे ही नहीं कहा जाता है। नीचे स्लाइडर में तस्वीरों को देख कर आपका भी मन करेगा कि एक बार बर्फबारी के दौरान कश्मीर जरूर जायें। बर्फबारी के दौरान कश्मीर घाटी के लोग खुश इसलिये हो जाते हैं, क्योंकि पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन दु:ख इस बात का होता है, कि उनका जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। अगर मौसम का ताज़ा अपडेट देखें तो सोमवार को सुबह ही कश्मीर में ताज़ा बर्फबारी हुई। तापमान गिरकर 2 डिग्री तक पहुंच गया। यही नहीं कश्मीर के कई इलाकों में तो तापमान शून्य से नीचे है।

ठिठुरन बढ़ने का कारण ताजा बर्फबारी है, जो श्रीनगर, गुलमर्ग, कोकेरनाग, कुलगाम और कुपवाड़ा में हुई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले सात दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। गुलमर्ग में 2 इंच बर्फ गिरी, जबकि श्रीनगर में 0.5 इंच। अनुमान यह भी है कि अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है। यानी बर्फ जमकर ठोस हो जायेगी। करगिल में शून्य से 14 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। 8 और 9 जनवरी को भारी बर्फबारी होने की आशंका है।

श्रीनगर शहर में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम शून्य से 4 डिग्री सेलसियस नीचे दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। घाटी में इस समय चिलई कलन चल रहा है। यह 40 दिन तक रहता है, घाटी का मौसम सबसे ज्यादा खराब इसी समय होता है। सबसे ज्यादा बर्फबारी लद्दाख में हुई है। सरकार ने राज्य के सभी राजमार्गों पर अलर्ट जारी कर दिया है। स्लाइडर में देखें बर्फबारी की तस्वीरें।

सबसे ठंडा पर्यटन

सबसे ठंडा पर्यटन

कश्मीर का पहलगाम रविवार को शून्य से नीचे 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ कश्मीर का सबसे ठंडा पर्यटन स्थल रहा।

मौसम

मौसम

मौसम विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में शीत लहर से कुछ राहत मिल सकती है।

तापमान शून्य से नीचे

तापमान शून्य से नीचे

रविवार को न्यूनतम तापमान पहलगाम में शून्य से नीचे 12.4 डिग्री, श्रीनगर में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से नीचे 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

लेह और कारगिल

लेह और कारगिल

लेह और कारगिल में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 8.6 डिग्री और शून्य से नीचे 16.1 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू का न्यूनतम तापमान रविवार को 5.6 डिग्री रहा।

ठंड

ठंड

मौसम अधिकारियों ने कहा कि पूरे कश्मीर में रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है, जिससे कश्मीर वासियों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

बर्फबारी

बर्फबारी

मौसम कार्यालय ने आठ और नौ जनवरी को घाटी में बर्फबारी और बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

कश्मीर

कश्मीर

कश्मीर घाटी में शुक्रवार सुबह तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगे न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान व्यक्त किया है।

करगिल

करगिल

करगिल में तापमान शून्य से 19.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.8 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 11 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 14.2 डिग्री नीचे और लद्दाख क्षेत्र के करगिल में शून्य से 19.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर

कश्मीर

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, "जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस था। करगिल शहर में शून्य से 19.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के करगिल शहर में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई।"

मौसम

मौसम

करगिल में तापमान शून्य से 19.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.8 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 11 डिग्री नीचे, लेह में शून्य से 14.2 डिग्री नीचे और लद्दाख क्षेत्र के करगिल में शून्य से 19.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू

जम्मू

स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, "जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 3.7 डिग्री सेल्सियस था।

कश्मीर

कश्मीर

करगिल शहर में शून्य से 19.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के करगिल शहर में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई।"

तापमान में गिरावट

तापमान में गिरावट

साफ आसमान और शुष्क मौसम की वजह से अगले 48 घंटे के दौरान घाटी में रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।

बर्फ की मोटी चादर

बर्फ की मोटी चादर

बर्फ की मोटी चादर फैल जाने और फिसलन की वजह से निजी और सार्वजनिक वाहन सुबह सड़कों पर नहीं निकल पाए।

बर्फबारी

बर्फबारी

बर्फबारी का असर ही है कि पहाड़ों के बीच से चलने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई अन्य राज्यों में शीत लहर का काम कर रही हैं।

ठिठुरन

ठिठुरन

ठिठुरन बढ़ने का कारण ताजा बर्फबारी है, जो श्रीनगर, गुलमर्ग, कोकेरनाग, कुलगाम और कुपवाड़ा में हुई है।

श्रीनगर

श्रीनगर

श्रीनगर शहर में अधिकतम तापमान 2 डिग्री और न्यूनतम 0.5 डिग्री सेलसियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+