Srinagar encounter: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, एक अधिकारी व एक जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के मलूरा परिमपोरा क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के बीच इलाके में गोलियों और धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है।
श्रीनगर, 28 जून। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के मलूरा परिमपोरा क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ के बीच इलाके में गोलियों और धमाकों की आवाज सुनी जा सकती है। इन आतंकवादियों का सफाया करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

दोनों तरफ से हो रही इस फायरिंग में एक सहायक कमांडेंट, सब इंस्पेक्टर और एक सीआरपीएफ के जवान के घायल होने की खबर है। सुरक्षाबलों की फायरिंग में एक आतंकवादी भी ढेर हुआ है।
लश्कर-ए-तैयबाएक का आतंकी गिरफ्तार
इस बीच सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में हुए कई आतंकी हमलों में वह शामिल रहा है। खबरों के अनुसार अबरार एक कार में यात्रा कर रहा था जब उसे परिमपोरा के पास गिरफ्तार किया गया, जो मलूरा के नजदीक है।
यह भी पढ़ें: Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ताऊ का बीड़ी प्रेम, गोली लगने के बाद भी स्ट्रेचर पर लेटकर मारते रहे कश
बता दें कि स्थानीय पुलिस को सोमवार को इस बात की जानकारी मिली थी कि आत्मघाती आतंकियों का एक दस्ता श्रीनगर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। साथ ही यह भी सूचना मिली थी ये आतंकी श्रीनगर-बांडीपोर मार्ग पर मलूरा में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने वहां तलाशी अभियान चलायन चलाया। जैसे ही आतंकवादियों को पुलिस और सेना के जवानों के नजदीक आने की खबर लगी उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications