पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लघंन

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सीमा में बुधवार रात बिना उकसाहट के गोलीबारी की है। यह गोलीबारी न्यूयार्क में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ की होने वाली मुलाकात के महज दो दिन पहले हुआ है।

सेना के प्रवक्ता ने बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना उकसाहट के राजौरी के भीमबार गली इलाके में भारतीय सीमा पर स्वचालित और छोटे हथियारों से बुधवार रात फिर गोलीबारी की है।"उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी बुधवार रात 8.40 बजे शुरू हुई। हमारे सैनिकों ने भी समान क्षमता वाले हथियार से जवाब दिया और आखिरी सूचना मिलने तक इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही थी।"

loc

भारत, पाकिस्तान पर संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाता रहा है जो समझौता दोनों देशों के बीच नवंबर 2003 में हुआ था। पाकिस्तान की तरफ से विशेष कर साल की शुरुआत से किए जा रहे संघर्ष विराम समझौैते के उल्लंघन की वजह से कई परिवार सुरक्षित इलाके की तरफ जाने के लिए मजबूर हो गए हैं।

नियंत्रण रेखा के नजदीक रहने वाले किसानों का कहना है कि दोनों देशों की तरफ से होने वाली गोलीबारी की वजह से उनके लिए उनके खेतों की तरफ जाना बेहद खतरनाक हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+