जम्मू-कश्मीर में मिली मां दुर्गा की 1,300 साल पुरानी मूर्ति
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिसे से पुलिस को मंगलवार को सातवीं सदी की देवी दुर्गा की एक मूर्ति बरामद हुई है। यह मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है।
श्रीनगर, 1 दिसंबर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिसे से पुलिस को मंगलवार को सातवीं सदी की देवी दुर्गा की एक मूर्ति बरामद हुई है। यह मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है। पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह मूर्ति खाग इलाके से बरामद हुई है। माना जा रहा है कि मां दुर्गा की यह मूर्ति 1300 साल पुरानी है।

अधिकारियों ने कहा कि मूर्ति परिक्षण के लिए अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया था। परिक्षण के बाद उन्होंने बताया कि यह मूर्ति देवी दुर्गा की है और लगभग 7वीं शताब्दी ईस्वी की है। सिंह सिंहासन पर विराजमान मां दुर्गा की यह मूर्ति थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। मूर्ति में मां दुर्गा की बायीं भुजा गायब है। इस मूर्ति पर गांधार कला विद्यालय का प्रभाव लग रहा है और इसके दाहिने हाथ में कमल है। बरामद मूर्ति को अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के उप निदेशक मुश्ताक अहमद बेग को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन को लेकर केंद्र ने राज्यों को जारी किए निर्देश, कहा- जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजे जाएं पॉजिटिव सैंपल
यह साल 2021 में कश्मीर से बरामद देवी दुर्गा की दूसरी मूर्ति है। इससे पहले अगस्त में जम्मू और कश्मीर पुलिस ने देवी दुर्गा की 1,200 साल पुरानी मूर्ति बरामद की थी। श्रीनगर के पांडथरेथन इलाके में झेलम नदी से यह मूर्ति मजदूरों द्वारा बालू निकालते समय बरामद हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications